गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति वर्ष 2022 में 17 दिसम्बर को जनमंच में प्रातः 11ः00 बजे पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को कहा कि वह अपने विभाग से संबंधित सेवा निवृत्त कार्मिकों की पेंशन संबंधी लम्बित प्रकरण की सूचना सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं या विभाग के किसी अधिकारी को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 01 जनवरी 2016 से पूर्व के पेंशन पुनरीक्षित प्रकरणों के समस्त प्रकरणों का निराकरण हो गया है। पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों का समयबद्ध निस्तारण किए जाने के साथ ही ई-पेंशन प्रणाली का क्रियान्वयन सुसंगत शासनादेश में परिभाषित समयावधि में पूर्ण किया जाये।
