अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना नकुड़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 102 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त जुबैर पुत्र याकूब, अहसान पुत्र मेहरबान को ग्राम चढाव की जाने वाले रोड से कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जुबैर के कब्जे से कुल 52 ग्राम अवैध स्मैक व अभियुक्त अहसान के कब्जे से कुल 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post