गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने कानून-व्यवस्था एवं शांतिभंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त की जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम सिराज कालोनी असद मस्जिद के पास पहुँची तो काफी भीड इकट्ठा थी पास जाकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एकपक्षीय मोहसीन पुत्र इरफान, आसिफ पुत्र इरफान घर वालों के साथ पारिवारिक बातों को लेकर आमदा-फसाद हो रहे थे। पुलिस वालों व स्थानीय लोगों द्वारा एकपक्षीय मोहसीन व आसिफ उपरोक्त को काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु नहीं माने और अधिक उत्तेजित होकर लडाई-झगडे व मारपीट पर उतारू हो गये।
जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि एकपक्षीय मौ0 सलमान उर्फ वाटसप पुत्र अहकाम सड़क पर आने- जाने वाले लोगो के साथ आमदा-फसाद हो रहा था। पुलिसवालों व स्थानीय लोगो द्वारा एकपक्षीय सलमान उपरोक्त को काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु नहीं माना और अधिक उत्तेजित होकर लडाई-झगडे व मारपीट पर उतारू हो गया। कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग होने का पूर्ण अन्देशा देख गिरफ्तारी के अलावा अन्य कोई चारा न होने के कारण पुलिस द्वारा विपक्षी मोहसीन पुत्र इरफान, आसिफ पुत्र इरफान, मौ सलमान उर्फ वाटसप पुत्र अहकाम को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।
