श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के तत्वावधान में श्री रामलीला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के तत्वावधान में दुर्गा कालोनी में आयोजित श्री रामलीला का विधिवत रूप से उद्घाटन अजय मित्तल, चेयरमैन मेपल्स एकेडमी के द्वारा विधिवत रूप से किया गया। श्री रामलीला का शुभारम्भ सर्व प्रथम श्री गणेश जी के  पूजन से हुआ। पूजन पंडित कालिका प्रसाद, पंडित भुवनेश प्रसाद एवं पंडित दाताराम द्वारा कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन मेपल्स एकेडमी  अजय मित्तल ने कहा श्री राम हमारे आदर्श है हम सबको उनके पद चिन्हों पर चलकर अपना भविष्य अच्छा करना चाहिए।

इस दौरान मुख्य अतिथि अजय मित्तल चेयरमैन मैपल्स एकेडमी, अति विशिष्ठ अतिथि विपिन गर्ग,  राजकिशोर गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, योगेन्द्र गोयल, अजय गांधी, विपिन त्यागी, अंकित राणा, जितेंद्र गोयल, दिनेश ऋषि, विवेक गुप्ता (प्रिंस लाला) मौजूद रहे। सभी अतिथियों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा माला व पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर लक्की वर्मा, विकास त्यागी, अभिषेक राठी, नरेश शर्मा, लवली सूरी, विनय कुच्छल, अजय जैन, संजय सलूजा, राजेश अनेजा, सचिन छाबड़ा, नरेश प्रधान, विशाल शर्मा, सुमन धीमान, देवपाल राणा, मनोज शर्मा, श्री निवास त्यागी, सुशील कर्णवाल, बलदीप सिंह, मनोज बंसल, संदीप वर्मा, आनंद वर्मा, डॉ बी पी सिंह, पुनीत छाबड़ा, अमित तायल, विवेक तायल, राकेश शर्मा, विशाल शर्मा, विश्वकांत शर्मा,षमोहित धीमान, अनुज शर्मा, जोगेंद्र जाटव, नरेश प्रधान, दीपक चंचल, राकेश वर्मा, अर्जुन वर्मा, काव्य वर्मा, अरुण वर्मा समेत काफ़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post