हस्तकला उत्पाद अन्तर्राष्ट्रीय मेले में अबकी वुडकार्विंग उत्पादों की रहेगी धूम, 130 देशों के करीब 45 सौ खरीदारों पर रहेगा फोकस

गौरव सिंघल, सहारनपुर। इस बार के 62 वें हस्तकला उत्पाद अन्तर्राष्ट्रीय मेले में 130 देशों के 45 सौ से ज्यादा खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। एक्सपोर्ट प्रमोशन कांउसिल आफ इंडिया के तत्वावधान में पांच दिवसीय बसंत कालीन यह मेला 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित यह मेला ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्पो मार्ट एंव सेंटर में चलेगा। ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक एवं महानिदेशक राकेश कुमार ने आज बताया कि इस बार वसंत कालीन दिल्ली मेले में तीन हजार से ज्यादा भारतीय हस्तशिल्प उत्पादक अपने सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। उनकोे ईपीसीएच की ओर से पहली बार यह सुविधा दी गई है कि प्रत्येक स्टाल का पांचों दिन का किराया अबकी साढे आठ हजार रूपए के बजाए केवल ढाई हजार रूपए ही लिया जाएगा। राकेश कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे उद्घाटन केेंद्रीय कपडा मंत्री गिरीराज किशोर करेंगे। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह विशिष्ठ अतिथि होंगे। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत, चेयरमेन डा. नीरज खन्ना और मेलेे के अध्यक्ष अवधेश चंद अग्रवाल, ईपीसीएच के पंकज खट्टर एवं निशिकांत समेत प्रमुख एक्सपोर्टर और विदेशी ग्राहक मौजूद रहेंगे। 

राकेश कुमार ने बताया कि लकडी की मनमोहक नक्काशी के उत्पादों पर अबकी विदेशी खरीदारों का खास ध्यान रहेेगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर, नगीना, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ और राजस्थान के जोधपुर के आकर्षक उत्पादों की मेले में खास धूम रहेंगी। अबकी कारोबार में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। लकडी की नक्काशी के उत्पादों के सहारनपुर के प्रमुख एक्सपोर्टर असलम सैफी ने बताया कि विदेशी ग्राहक भारत पहुंचने शुरू हो गए है और इंग्लैंड और फ्रांस के कई पुराने बडे ग्राहक सीधे सहारनपुर उनकेे संस्थान में दो दिनों के भीतर पहुंचने वाले है। सहारनपुर के प्रमुख एक्सपोर्टर एवं आईआईए केे पूर्व चेयरमैन रामजी सुनेजा ने बताया कि इस बार सहारनपुर के एक्सपोर्टर अबकी बडी संख्या में मेेले में भागीदारी करेंगे। सहारनपुर के निर्यातकों मेें अरशद और अजहर सैफी, उमेश सचदेवा, औसाफ गुड्डू कुरैशी, प्रविंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल एवं वुड संस इंटीरियर के अफनान सैफी और मुरादाबाद के ईशान अग्रवाल), अब्दुल अजीज, रूपचंद लखेरा जयपुर, संजीव गोयल,गुवाहटी, शोभित गुप्ता प्रीतमपुरा दिल्ली आदि की मौजूदगी अहम रहेगी। इस मेले में अमेरिकी और चीन के खरीदारों पर भारतीय हस्तशिल्प उत्पाद निर्माताओं का खास ध्यान रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post