शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में आज जनपद न्यायालय के सेंट्रल हॉल सभागार कक्ष में बाल कल्याण एवं बाल अधिकारों के संबंध में त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चैधरी ने महिला एवं बाल हित में कार्यरत समस्त विभागों के साथ विचार-विमर्श किया।
बैठक में बाल कल्याण समिति, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सपोर्ट पर्सन के साथ पोक्सो अधिनियम एवं समाज में फैली बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी आदि कुरीतियों को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा और बेहतर कार्य करने हेतु समस्त विभागों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा समस्त विभागों को बाल अधिकार एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
त्रैमासिक समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से बाल कल्याण समिति सदस्य संदीप राठी एवं पिंकी रानी, बाल संरक्षण इकाई से नीना त्यागी, हब फॉर इम्प्रूवमेंट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक शिवांगी बालियान, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था, ग्रामीण समाज विकास केंद्र से गजेंद्र सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन से सचिन, वन स्टॉप सेंटर से संगीता एवं समस्त सपोर्ट पर्सन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
