दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित महकार गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना फतेहपुर  पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को  गिरफ्तार किया है। अभियुक्त महकार पुत्र रहीश निवासी कुतुब माजरा थाना बडगांव पर छेड़छाड़ करने व कई बार दुष्कर्म करने की सूचना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। आज थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त महकार पुत्र रहीश को रसूलपुर अडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post