गौरव सिंघल, सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर द्वारा बड़कला फ्लाईओवर के नीचे कांवड़ वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मानक से अधिक ऊँचाई वाले डीजे को चिन्हित कर उनकी ऊँचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई गई तथा ओवर-हाइट डीजे को खुलवाकर फ्लाईओवर के नीचे से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराया गया। साथ ही डीजे संचालकों को शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध एवं सतर्क है।
पुलिस टीम ने बड़कला फ्लाईओवर के नीचे कांवड़ वाहनों का सघन निरीक्षण किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
