गौरव सिंघल, सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष-महिला तैराकी प्रतियोगिता 30 अगस्त से 01 सितम्बर तक वाराणसी में आयोजित की जायेगी, जिसके लिए मण्डल टीम हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 06 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 06 अगस्त की अपराहन् 12.00 बजे से डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में कराये जायेगे।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सीएमओ द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों की प्रविश्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार के मो0न0-9756466052 पर प्राप्त कर सकते है।