श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर मानकी में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

गौरव सिंघल, देवबंद। सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में हवन-पूजन तथा विशाल भंडारे के प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। हवन के मुख्य यजमान वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन भारतीय रहे। भंडारे का आयोजन चौ.गजे सिंह पूर्व एम एल सी की ओर से हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान शिव से परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। कथा के अंतिम दिन विद्वान आचार्य द्वारा भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, सत्य, सेवा एवं सदाचार का संदेश दिया गया। हवन-पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को विधिवत प्रसाद वितरित किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

अध्यक्ष चौ.परविंदर कुमार ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौ.नरेश,गुड्डू त्यागी, राजेश सिंघल, विजय सिंघल, मुनीश जैन, रितेश बंसल, संसार सिंह, ओंकार राणा, शिव कुमार, नरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, महक सिंह, विपिन त्यागी, प्रमोद त्यागी, रवि आढ़ती, सुधीर गर्ग आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post