शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कावड़ यात्रा मे शिवभक्तो पर आज पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर शिव चौक का माहौल भक्तिमय रहा एवं सभी ने श्रद्धा पूर्ण शिवभक्त भोलों का जनपद आगमन पर स्वागत किया। शिवमूर्ति पर संगठन के सदस्यों द्वारा कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बुलडोजर पर चढ़ कर पुष्प वर्षा की।
इस अवसर पर उनके साथ प्रमोद मित्तल, संजीव वर्मा, सुधीर मुटरेजा, रविन्द्र छाबड़ा, पंकज तनेजा, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, सुमित मेंहदीरत्ता, बिपुल गर्ग एवं अन्य केमिस्ट मुख्य रूप से मौजूद रहे।