कांवड़ियों की सेवा दिनरात एक कर रहे नावला के ग्रामीण


शि.वा.ब्यूरो, खतौली। शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा के दौरान क्षेत्र के लोगों के दिलों में जो भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है, वह दिनों बढ़ता ही जा रहा है। शिवभक्तों की सेवा का जज्बा अब पैसे वालों तक ही सीमित न रहकर ग्रामीणों के दिलों में भी घर कर रहा है। हरिद्वार व पुरा महादेव के रास्ते में पड़ने वाले गांवों में भी श्रद्धालुओं ने शिवभक्तों की सेवा का पूरा इंतजाम कर रखा है।

बता दें कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पुरा महादेव मन्दिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के जाने वाले शिवभक्त कांवडियों की सेवा के लिए ग्राम नावला में पूर्व प्रधान राजीव शर्मा, विक्रान्त त्यागी व सचिन त्यागी के तत्वाधान में आयोजित महाबाबा आश्रम कांवड शिविर में ग्रामीणों ने दिनरात एक कर रखा है। सचिन त्यागी ने शिक्षा वाहिनी को बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता मनोज चैधरी व प्रख्यात् विचारक, लेखक व समाजसेवी अजय जन्मेजय का कांवड़ सेवा शिविर में बहुत सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post