गौरव सिंघल, देवबंद। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वार वाल्मीकि समाज एवं सफाईकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। उप जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपे सात सूत्रीय ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के स्थानीय निकायों में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन संविदा कर्मियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर एक लाख सफाईकर्मियों की स्थायी भर्ती करने की मांग की गई। आउटसोर्स कर्मियों को 20 हजार रुपये वेतन देने, आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा सफाईकर्मियों को वेतन व अन्य सुविधाएं समय पर मुहैया करवाने की मांग भी की गई।
