शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा तथा वंशिका अग्रवाल ने सबसे अधिक 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, पलक मित्तल नेे 85.57 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अनी चैधरी ने 85.43 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
श्री राम समूह के चैयरमेन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ0 सौरभ मित्तल व व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डा0 विवेक कुमार त्यागी सहित डाॅ0 अतुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, पूनम शर्मा, शिवानी शर्मा, जतिन सिंघल, ममता मित्तल, निशू वर्मा, नवीन कुमार, कपिल कुमार, तनु त्यागी, स्वाति तायल, मोनिका, अंकुश रावल, अर्चित कात्यायन और जेबा ताहिर ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।
