राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेन्टिसशिप मेला 31 जुलाई को

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कैम्पस में प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन 03ः30 बजे तक अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेले में जनपद की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अप्रेन्टिसमिशप मेले में व्यवसाय फिटर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिष्ट, टर्नर, इन्स्टूमैन्ट मैकेनिक, मैकेनिक आरएसी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर एवं वायरमैन के अतिरिक्त अन्य व्यवससायों के अभ्यार्थी भी प्र्रतिभाग कर सकते है। उन्होंने बताया कि अप्रेन्टिसशिप मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी को अप्रेन्टिसशिप पंजीकरण, हाईस्कूल अंकतालिका, सनद, आईटीआई अंकतालिका, सनद, आधार कार्ड, पैनकार्ड मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post