शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से चण्डीगढ मार्का शराब बरामद

गौरव सिंघल, सरसावा। थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 हाफ अंग्रेजी शराब व्हिस्की चण्डीगढ मार्का बरामद हुई है। थानाध्यक्ष थाना प्रवेश कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र विजयपाल को ग्राम भिक्कनपुर जाने वाले रास्ते पर सडक के किनारे पेड के पास बनी पुलिया के किनारे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 48 हाफ अंग्रेजी शराब इम्पिरियल ब्लू प्रिमीयर ग्रेन व्हिस्की चण्डीगढ मार्का जिस पर FOR SALE IN U.T CHANDIGARH ONLY बरामद हुयी है।अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर 50 रूपये प्रति हाफ के मुनाफे के साथ यहाँ आसपास के गांवो में चोरी छिपे बेच देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post