गौरव सिंघल, देवबंद। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता में लुबाबा साकिब प्रथम रही। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में कक्षा छह की लुबाबा साकिब प्रथम, कक्षा सात के मोहम्मद यूसुफ द्वितीय और कक्षा आठ के मोहम्मद साकिब तृतीय रहे। हुसैन साद सिद्दीकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, जबकि सबसे स्वादिष्ट भेलपुरी तैयार करने पर शाकिब और जैनब दिलशाद को विशेष पुरस्कार दिया गया।
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में आयोजित फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में लुबाबा साकिब प्रथम
byHavlesh Kumar Patel
-
0
