गौरव सिंघल, देवबंद/नागल। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के तत्वावधान में घर-घर यज्ञ हर-घर यज्ञ के कार्यक्रम की श्रृंखला में आज ग्राम बिलासपुर में 35 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञों का आयोजन हुआ। मुख्य यज्ञ विश्वास आर्य के निवास पर हुआ। जिसके ब्रह्मा आचार्य शिव कुमार शास्त्री सहारनपुर रहे, जबकि यजमान विश्वास आर्य स पत्नी रहे। आज का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण रहा। इस विषय पर बोलते हुए आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रखने में पानी, हवा, पेड़ आदि मददगार हैं, किंतु यज्ञ-हवन की भी विशेष भूमिका है।पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की है। पर्यावरण पर सरकार की अनेकों योजनाएं हैं- जैसे एक पेड़ मां के नाम एवं वृक्षारोपण। पेड़ो से पर्यावरण की रक्षा होती है।
इस अवसर पर गांव में सभा की ओर से निःशुल्क भिन्न- भिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। कहा गया कि अधिक से अधिक यज्ञ-हवन करना भी पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम है। इस अवसर पर जिला प्रधान महिपाल आर्य, उप प्रधान मुकेश आर्य, उप मंत्री विपिन आर्य, तहसील प्रधान अमरीश आर्य, मंत्री डॉ सुरेंद्र आर्य,राजबीर आर्य, पंकज आर्य, विपिन आर्य, देवीदयाल आर्य, विकास आर्य, अजब सिंह आर्य, नरेशना आर्या, प्रतिमा आर्या, नीलम आर्या, संतोष आर्या, करुणेश आर्या, साधु राम आर्य, देवव्रत आर्य, ओमपाल आर्य, पंकज मेहरवाल, साधुराम शर्मा, जनक वीर आर्य, राजकुमार आर्य, विनोद आर्य एवं गांव के प्रबुद्ध सभी व्यक्ति उपस्थित रहे।

