गौरव सिंघल, देवबंद। भारत विकास परिषद महिला मंडल की एक बैठक रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट पर संपन्न हुई। बैठक में तीज महोत्सव की कार्यक्रम संयोजिका नेहा तायल व पूजा वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से हरियाली तीज के पर्व पर 15 अगस्त दिन शनिवार मधुर मिलन बैंक्विट हॉल पर मनाया जाएगा। तीज महोत्सव में अबकी बार तीज क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए झूले इत्यादि व्यवस्थाएं की जाएगी। महिला मंडल की महिला संयोजक मोनिका सिंघल ने बताया कि मेन शाखा 13 वर्ष से तीज महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी बड़े भव्य तरीके से तीज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन केवल महिलाओं में बच्चों के लिए होगा। इसलिए उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में नगर की महिलाओं से तीज महोत्सव में पहुंचने का आवाहन किया। इस मौके पर मेघा अग्रवाल, आरती सिंघल, दिव्या तायल, वंशिका गर्ग, सोनाली अग्रवाल, साहिबा कपूर, धीरज सोनी आदि महिला मंडल की सदस्य मौजूद रही।
भारत विकास परिषद महिला मंडल के तत्वाधान में तीज महोत्सव 15 अगस्त को, तीज क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता व झूलों की होगी व्यवस्था
byHavlesh Kumar Patel
-
0
