गौरव सिंघल, देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा को अखिल भारतीय खेलो ग्रामीण (एआईजीसीएल) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन सुशील चौधरी ने खेलों के प्रति निष्ठा, समर्पण और सामाजिक योगदान को देखते हुए पंडित सतेंद्र शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया है। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
पंडित सतेंद्र शर्मा अखिल भारतीय खेलो ग्रामीण के डायरेक्टर नियुक्त
byHavlesh Kumar Patel
-
0
