संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने दिये अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पेंशन, सड़क से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित,   आदि संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है तथा मौके का फोटो भी कराएं।

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण तथा संतोष जनक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस पर प्राप्त  शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा अन्य संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए  क्षेत्र में कहीं पर जल भराव की समस्या उत्पन्न ना हो, यदि कहीं पर जल भराओ की समस्या उत्पन्न होती है, तो उसको तत्काल पानी का निकासी सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किसी विभाग की सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा अतिक्रमण कर रखा है उसको तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी डॉक्टर ललित कुमार मिश्रा मुख चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, तहसीलदार अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post