गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी बैनामा कराकर धोखाधड़ी से जमीन बेचने के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जनपद के थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर निवासी परवीन पुत्री इब्राहिम ने 09 अपैल 2026 को गुलशाना पत्नि इब्राहिम हाल पत्नी शहजाद सलमानी, शहजाद सलमानी पुत्र शमशाद पर अब्दुल कादिर पुत्र यासीन, मोमिना पत्नी यासीन, अब्दुल मालिक पुत्र अब्दुल खालिक व असलम पुत्र फारुख द्वारा शाईस्ता पुत्री यासीन के द्वारा शाईस्ता पुत्री इब्राहिम नाम से फर्जी कागजात बनाकर नाम खतौनी मे दर्ज कराकर जमीन के बैनामे कराकर जमीन को बेचने के सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये थे।
प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी के नेतृत्व में थाना टीम ने उक्त मुकदमें में वांछित शाईस्ता पुत्री यासीन पत्नि शाहनवाज को ग्राम लखनौती खुर्द व शहजाद पुत्र शमशाद को मौ0 सडकपार कट बेहट से गिरफ्तार किया है।
