एमएससी बायो के चतुर्थ सेमेस्टर में कीर्ति वर्मा ने श्रीराम कॉलेज में किया टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एमएससी बायो के चतुर्थ सेमेस्टर में शत-प्रतिशत रिजल्ट देकर श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने सफलता का इतिहास रचा है।। मेरिट सूची के अनुसार कीर्ति वर्मा ने 8.70 सीजीपीए प्राप्त करके प्रथम, अनुष्का मौर्या ने 8.25 सीजीपीए प्राप्त करके द्वितीय और प्राची व सफिया ने संयुक्त रूप से  7.95  सीजीपीए प्राप्त करके काॅलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. विनीत कुमार शर्मा, बेसिक साइंस संकाय की डीन डॉ. पूजा तोमर ने जहां विद्यार्थियों को बधाई दी, वहीं उन्होंनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिए सराहना भी की।  छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. रीतू पुंडीर, मीनल मान, विवेक, अंजलि गोयल, सचिन शर्मा, महक नाज, आशीष तिवारी, राहुल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post