कांवड मार्ग को प्रभावित करने वाले सात वाहन सीज

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने कांवड यात्रा के दौरान ट्रैक्टरों में लकडी भरकर कांवड मार्ग पर परिवहन कर मार्ग को प्रभावित करने वाले सात ट्रैक्टर वाहनों को सीज किया है। चिलकाना थाना प्रभारी  विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा कांवड मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान बीती रात्रि में लकडी से भरे हुए सात ट्रैक्टर जो थाना बेहट क्षेत्र से चलकर चिलकाना मार्ग होते हुए सरसावा की तरफ जा रहे थे, जो आगे चलकर सरसावा से हरियाणा जाने वाले कांवड मार्ग पर चढकर कांवड मार्ग को प्रभावित कर सकते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post