मंडलायुक्त ने की एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में एक करोड़ एवं इससे अधिक लागत के ऐसे निर्माण कार्य जो अपनी पूर्णता तिथि से पीछे चल रहे है अथवा बजट की अनुपलब्धता, स्वीकृति प्राप्त न होने एवं अन्य किन्हीं कारणों से बाधित होने के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की गई। मंडलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को समय से गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे कार्यों की परियोजनावार समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 

मंडलायुक्त ने कहा कि यदि किसी परियोजना में शासन स्तर पर पत्राचार किया जाना है तो उनके स्तर से पत्र भिजवाया जाए। निर्देश दिए कि जनपद की पूर्ण परियोजनाओं को विभाग को हस्तानान्तरित कराया जाए। इसी के साथ पूर्ण परियोजनाओं के साथ अद्यतन प्रगति को भी सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए नियुक्त अधिकारियों को समय- समय पर निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर कंडारकर कमल किशोर देशभूषण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post