गैंस रिफिलिंग की काला बाजारी करने के आरोप में जैद गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस व जिला आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गैंस रिफिलिंग कर काला बाजारी करने वाले अभियुक्त जैद पुत्र मन्सूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे व निशानदेही से 71 गैंस सिलेण्डर (छोटे व बडे) व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

बता दे कि मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस व जिला अपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान गैस रिफिलिंग कर काला बाजारी करने वाले अभियुक्त जैद पुत्र मन्सूर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 71 गैस सिलेण्डर (अलग-अलग कम्पनी छोटे व बड़े) बरामद हुए है। पूर्ति निरीक्षक मोहिनी मिश्रा की फर्द के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मौके पर बरामद गैस रिफलिंग से सम्बन्धित सभी सामान व गैस सिलिण्डरों को नजदीकी गैस एजेंसी मै० गणपति गैस एजेंसी पटेल नगर के मैनेजर शहजाद अहमद को गैस एजेंसी प्रोपराइटर हरी शंकर सैनी की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post