बीफार्मा प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में ईशिका सोनी व बीफार्म चतुर्थ सेमेस्टर में वंशिका अरोरा ने श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में किया टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी बीफार्म प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर एवं द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम के अनुसार बीफार्म द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा ईशिका सोनी ने 87.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, श्रेया शर्मा ने 84.69 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा फोजिया ने 84.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीफार्म चतुर्थ सेमेस्टर में वंशिका अरोरा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, राधिका सिंघल ने 80.14 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय  तथा नैंसी पाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। डॉ0 गौतम ने कहा कि स्नातक स्तर किसी भी विद्यार्थी के जीवन का स्वर्णिम काल होता है, यही वह समय होता है जब ज्ञान की नींव मजबूत होती है व्यक्तित्व आकार लेता है और भविष्य की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदारए दक्ष और नैतिक रूप से सशक्त फार्मासिस्ट तैयार करना है, जो समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकें। 

उन्होंने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि में डाॅ. संदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रामदत्त शर्मा, साबिया परवीन, टिंकू कुमार, लोकेश कुमार, ज्योति जैन, अवि दुबे आरती चोपड़ा, मुस्सयब खान, तरन्नुम, फातिमा, शिवम् त्यागी, उज्जवल, शैली रस्तोगी, शिखा राठी, भूदेव, रामसिंह, सुशील, विकास कुमार, अरशद सहित अन्य कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post