मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किया

गौरव सिंघल, देवबंद। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण, डीबीटी एवं एसबीआई MOU योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर योजना का शुभारंभ जनपद वाराणसी में किया। इसी तर्ज पर तहसील में संयुक्त रूप से ब्लॉक देवबंद और ब्लॉक नागल के शिक्षक शिक्षिकाएं, भोजन माताएं, अनुदेशक, शिक्षा मित्र समेत समस्त स्थायी ओर अस्थाई कर्मियों को इस सामाजिक लाभ योजना का सजीव प्रसारण दिखाया गया एवं दोनों ब्लॉक के 10-10 लाभार्थियों को सांकेतिक कार्ड खंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कार्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन विपिन गर्ग ने की। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मोनिका चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गन्ना समिति के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा MoU योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नीलम तोमर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post