कांवड यात्रा के लिए सीएचसी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। एक कामयाब अफसर होने के लिए व्यवहार कुशल, मृदुभाषी और कार्यकुशल होना बेहद जरूरी गुण हैं और ये सभी गुणों से युक्त हैं सीएचसी प्रभारी डाॅ.कपिल। एक संक्षिप्त भेटवार्ता में डाॅ.कपिल ने बताया कि कांवड यात्रा के लिए सीएचसी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और पूरा स्टाॅफ कांवडियों के सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। 

सीएचसी प्रभारी डाॅ.कपिल ने शिक्षा वाहिनी को बताया कि अस्पताल में कांवडियों की चिकित्सा सेवा के लिए 12 बेड को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने बताया इसके अलावा किसी भी इमरजेंसी के लिए यहां उपलब्ध अन्य बेड को भी हर समय तैयार रखने के सभी उपाय कर लिये गये हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि सीएचसी स्तर पर सभी आवश्यक दवाईयों का स्टाॅक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी का पूरा स्टाफ कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तत्पर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post