डाक जीवन बीमा एजेन्ट की नियुक्ति को वाॅक इन इंटरव्यू एक अगस्त को जीपीओ में

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। डाक जीवन बीमा में डायरेक्ट एजेंट बनने के लिए जीपीओ स्थित सीपीएमजी के कार्यालय में 1 अगस्त को वाॅक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया गया है। सीपीएमजी के कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे इच्छुक अभ्यथी जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं पास हो उनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो डाक जीवन बीमा में डायरेक्ट एजेंट बनने के लिए जीपीओ स्थित सीपीएमजी के कार्यालय में 1 अगस्त को प्रातः 10 से 1 बजे तक वाॅक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकता है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कोई नियमित सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि पूरी तरह से कमीशन आधारित कार्य है। 

बता दें कि मुख्य नियम योग्यता, आयु सीमा, और सुरक्षा राशि से जुड़े हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक, शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और 5000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि का होना आवश्यक है। इसके लिए बेरोजगार युवा, स्व-रोजगार वाले व्यक्ति, पूर्व बीमा एजेंट, सेवानिवृत्त शिक्षक, एक्स-सर्विसमैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान आवेदन कर सकते हैं लेकिन अन्य बीमा कंपनी जैसे एलआईसी या निजी बीमा कंपनियां के एजेंट डाक जीवन बीमा में डायरेक्ट एजेंट बनने के लिए अर्ह नहीं हैं। 

बता दें कि डाक जीवन बीमा योजना में अधिकतम 50 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाती है। आयकर अधिनियम की धारा 88 के तहत कर छूटें प्रदान की जाती हैं। 6 महीने के अग्रिम प्रीमियम के मामले में प्रीमियम मूल्य के 1 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post