गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड में ठगी गयी धनराशि में से 1,00,000/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस कराने का काम किया है। बता दे कि 21 दिसम्बर 2025 को आवेदक गौरव गोयल पुत्र अनिल कुमार गोयल की लिखित तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की बहन को पोर्टल पर निवेश कर धनलाभ कमाने का लालच देकर, वादी की बहन से अपने खातों में 5,00,000/- रूपये ट्रांसफर करवा लेने की सूचना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक गौरव गोयल उपरोक्त की साइबर फ्रॉड के माध्यम से ठगी गयी धनराशि में से 1,00,000/- रुपये की धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी है। पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर थाना साइबर क्राइम पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।
