वाराणसी जोन में आयोजित 51वीं प्रादेशिक कलस्टर उत्तर प्रदेश पुलिस जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में सहारनपुर पुलिस ने लहराया परचम

गौरव सिंघल, सहारनपुर। वाराणसी ज़ोन में आयोजित 51वीं प्रादेशिक कलस्टर उत्तर प्रदेश पुलिस (जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट) प्रतियोगिता-2026 में सहारनपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन रहा है। बता दें कि 21 से 24 जून 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर पुलिस की 04 टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूडो (पुरुष एवं महिला) में 02, वुशु (महिला) में 01 तथा ताइक्वांडो (महिला) में 01 टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को चैंपियनशिप शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post