एलएलबी पाठ्यक्रम में इस वर्ष रहा छात्राओं का बोलबाला

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में एल0एल0बी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में एलएलबी सत्र-2023-2026 प्रथम स्थान निकिता राठी, द्वितीय स्थान प्रवीन कुमार व तृतीय स्थान अफ्शा ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त एलएलबी अंतिम सेमेस्टर में निकिता प्रथम स्थान व पियूष बंशल द्वितीय स्थान तथा युवराज रूहेला तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त बीए एलएलबी में हिमानी पाल ने अच्छा प्रदर्शन किया।

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आशीर्वाद प्रदान किया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्य डॉ0 पूनम शर्मा ने कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक वातावरण छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवष्यक होता है इसीलिए श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के अधिकतम छात्र-छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अन्य उपलब्धियों जैसे -सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त न्यायिक सेवा के लिए भी तत्पर हैं। 
इस अवसर पर संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, मिनी सिंघल, अक्षी कश्यप, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुुमार, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post