शूटिंग प्रतियोगिता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में 10 जुलाई को

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान के निर्देशानुसार एवं मानद महासचिव उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ के पत्र के क्रम में जनपद स्तर पर 10 जुलाई को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।  प्रभारी अधिकारी आयुद्ध कुलदीप सिंह ने बताया कि इस आयोजन हेतु नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। जिसमें क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सचिव, जिला रायफल क्लब के सचिव देवसुमन चौहान सदस्य एवं नेशनल शूटर अमित पुण्डीर सदस्य होंगे। प्रतियोगिता सब जूनियर्स, जूनियर्स एवं यूथ श्रेणी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में एयर पिस्टल एवं एयर रायफल पुरूष एवं महिला प्रतिभाग करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता सब जूनियर,जूनियर एवं यूथ लेबल पर आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post