विराट हिंदू सम्मेलन में स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज को जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट होने और किसी भी हिंदू से घृणा न करने की शपथ दिलाई

गौरव सिंघल, नकुड। जनपद के नकुड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गांव रोशनपुर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की मौजूदगी में हिंदू एकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव छोड़कर आपसी भाईचारे को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के सौ वर्षों की यात्रा त्याग और राष्ट्रसेवा की मिसाल है।स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि अंग्रेजी शासन में हजारों स्वयंसेवकों ने हिंदुत्व के लिए जेल यात्राएं कीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों ने मुगलकालीन अत्याचारों को इतिहास से छिपाया।

उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को किसी भी हिंदू से घृणा न करने और समाज को एकजुट रखने की शपथ दिलाई गई। भ्रूण हत्या और जनसंख्या संतुलन जैसे मुद्दों पर भी चिंता जताई गई। कार्यक्रम में जिला प्रचारक अरविंद कुमार, विभाग प्रचारक अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, विकेश चौधरी, वीरेश चौधरी, अशोक राणा, राजकुमार प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post