गेस्ट फैकल्टी के तहत निशुल्क शिक्षण हेतु 65 वर्ष से कम आयु वाले सेवानिवृत शिक्षकों से से आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को अवगत कराया है कि गेस्ट फैकल्टी (GUEST FACULTY)  के अन्तर्गत सेवानिवृत्त ऐसे शिक्षक, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हो और निःशुल्क शिक्षण कार्य कराये जाने हेतु इच्छुक हो, वे अपना आवेदन इस आशय के प्रमाण पत्र के साथ कि भविष्य में किसी प्रकार की मांग नही की जायेगी तथा वे स्वयं अपनी स्वेछा से निःशुल्क अध्यापन कार्य करेंगे, कार्यालय की ईमेल rmsa.mnagar@gmail.com पर 03 जुलाई तक उपलब्ध करा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post