भारतीय किसान यूनियन पंवार का स्थापना दिवस मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (पंवार) द्वारा आज भारतीय किसान यूनियन (पंवार) का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अरविंद पंवार के आवास पर एकत्रित पदाधिकारियों ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अरविंद पंवार ने कहा कि पंवार संगठन किसी एक व्यक्ति का संगठन नहीं है बल्कि यह संगठन 36 बिरादरी का है और सभी को साथ लेकर चलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग ही हमारी ताकत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post