पुलिस ने लाँरेन्स विश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मुकदमें में वांछित जिशान अख्तर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस ने लाँरेन्स विश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, पांच जिन्दा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 

बता दे किअमित गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर अभियुक्त जिशान अख्तर (लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य) द्वारा वादी व वादी के भाई सुमित गुप्ता के मोबाइल नम्बरों पर वाट्सएप मैसेज के माध्यम से वादी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने की सूचना के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले की जाँच शुरू की गयी व उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें गठित की गयी। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त जावेद मलिक उर्फ मोनू पुत्र मौहम्म्द निसार को सहारनपुर-दिल्ली रोड़ से गिरफ्तार किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post