मण्डल के विभागीय अधिकारियों संग स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने आज सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में समस्त मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति और उनकी वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागों द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर एक पात्र लाभार्थी तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए, इसका पूर्ण और विशेष ध्यान रखा जाए। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कार्य प्रणाली में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से काम करने को कहा, ताकि पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के संकल्प को धरातल पर पूरी तरह से उतारा जा सके। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक राजकुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक मुकेश पाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर दीक्षा उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शामली सुधीर कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहारनपुर अजय कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post