मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौकश हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक चोरी की स्पलेण्डर मोटर साइकिल व गौकशी के उपकरण बरामद हुए है। 

आज थाना प्रभारी मिर्जापुर द्वारा मय पुलिस फोर्स के बुढी जमुना नदी के किनारे चेकिंग की जा रही थी, तभी खनन जोन की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने के नीयत से फायर करते हुए बुढी जमुना के किनारे झुंडों की तरफ भाग गए तथा कुछ दूर जाकर अपनी मोटर साइकिल को छोड़कर झुंडों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फिर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जावेद पुत्र रईस के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से 01 देशी तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 चोरी की स्पलेण्डर मोटर साइकिल व गौकशी के उपकरण बरामद हुए है। अभियुक्त का साथी फायरिंग करता हुआ जंगलों की तरफ भाग गया, जिसकी तलाश हेतु लगातार काम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा सक्रिय गौकश भी है, जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर के थानों पर लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post