श्रीराम कॉलेज में एमएससी वनस्पति विज्ञान के चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट शत-प्रतिशत, शिखा ने किया काॅलेज टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमएससी वनस्पति विज्ञान के चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। घोषित मेरिट सूची में शिखा ने 8.20 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम, सिद्धांत अरोरा ने 7.65 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा शताक्षी कौशिक ने 6.55 सीजीपीए प्राप्त करके तृतीय स्थान हासिल किया है।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. विनीत कुमार शर्मा, बेसिक साइंस संकाय की डीन डॉ. पूजा तोमर  ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। कार्यक्रम में डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. मनोज मित्तल, डॉ. रीतू पुंडीर, मीनल मान, विवेक, अंजलि गोयल, सचिन शर्मा, महक नाज, आशीष तिवारी, राहुल कुमार सहित बेसिक साइंस विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post