बीएफए चतुर्थ वर्ष में प्राची शर्मा व एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर में श्रद्धा सैनी ने किया श्री राम काॅलेज टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम के अनुसार बीएफए चतुर्थ वर्ष में अप्लाईड आर्टस से प्राची शर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, रजनीश कुमार ने 90.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा श्रृति ने 89.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और फैशन डिजाइनिंग में रितेष कौरी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, नमीन ने 89.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा साक्षी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर में ड्राइंग एंड पेंटिंग से श्रद्धा सैनी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, राजकुमार ने 88.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं पुनम देवी ने 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर में अप्लाईड आर्टस से तपस्या ने 90.4  प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, हिमाषी त्यागी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अनुराधा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर फैशन एंड डिजाइनिंग में आशीष कुमार ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रिंसी तँवर ने 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा इषिका कौशिक ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएफए चतुर्थ सेमेस्टर में टेक्सटाइल डिजाईनिंग से अपूर्वा शर्मा 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा अर्पणा त्यागी 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ व ललित कला विभाग के निदेशक डॉ मनोज धीमान ने सभी विद्यार्थिओं को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की निरंतर कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव हो पाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्ति के लिये प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर ट्रस्टी श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज शुभ कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ0 सौरभ मित्तल, ललित कला विभाग के निदेशक डाॅ0 मनोज धीमान, श्री राम कॉलेज के ललित विभाग की विभागाध्यक्ष मीनाक्षी काकरान एवं प्रवक्ता रजनीकांत, बिन्नू पुंडीर, डॉ0 अनु, रीना त्यागी, मयंक सैनी, मुक्ता सैनी और शहजादी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post