गौरव सिंघल, सहारनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्योग योजना प्रदेश में बैंकों के असहयोग के चलते ठप्प होकर रह गई है। संयुक्त निदेशक उद्योग वीरेंद्र कुमार ने आज बताया कि सहारनपुर जनपद में 2900 लाभार्थियों को इस रोजगार योजना के तहत बैंकों से ऋण दिया जाना था। 2444 युवाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। 412 युवाओं के ऋण स्वीकृत हुए और 408 को ऋण वितरित किया गया। यानि लक्ष्य का 14.07 प्रतिशत ही सफल हो पाए। मुजफ्फरनगर में सफलता का आंकड़ा 10.84 फीसद है और शामली में 13.8 फीसद। इन मामलों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर डा. रूपेश कुमार ने कहा कि प्रशासन लाभार्थियों के मामलों की जांच कर सूची बना रहा है। उन्होंने बैंकों से अपील की कि वे अड़ंगेबाजी लगाने के बजाए युवाओं को तय योजनाओं के साथ लाभार्थियों को जल्द से जल्द ऋण वितरित करें। निदेशक उद्योग ने बताया कि 15 जुलाई 2026 तक डेढ़ लाख लक्ष्य के सापेक्ष मात्र एक लाख 13 हजार आवेदन मिलने और एक लाख आवेदनों को भेजने के बावजूद मात्र 24128 मामलों में ही ऋण स्वीकृत हुए।
सरकारी योजनाओं में अड़ंगा लगा रहे बैंकों को कमिश्नर ने लगाई फटकार
byHavlesh Kumar Patel
-
0