शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी तथा मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की उपस्थिति में आज आत्मा योजना की गवर्निंग बोर्ड एवं जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग में संचालित आत्मा योजना मिलेट्स योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, नेशनल मिशन ऑन एडिबिल आयेंल, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, स्वच्छता एक्शन प्लान, नमामि गंगे, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक, त्वरित मक्का विकास, किसान पाठशाला, योजनान्तर्गत गत वर्षों में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।
जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वीरपाल निर्वाल ने कृषि विभाग द्वारा विगत वर्ष में कराये गये कार्यों की सरहाना करते हुए मिलेट्स योजनान्तर्गत, रेसिप प्रतियोगता एवं अन्य कार्यकम को कराते हुए मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक कृषको को जागरूक करने का सुझाव दिया। उन्होंने भूमि संरक्षण व जल संरक्षण का महत्व बताते हुए इस पर अधिक से अधिक कार्य कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने प्राकृतिक खेती को महत्वपूर्ण बताते हुए विभाग द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से कृषको को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
जिला कृषि अधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण अभियान में 23 जुलाई तक सभी विभागों को अपने से सम्बंधित किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए की अपील की। बैठक में भाजपा जिला मन्त्री जोगेन्द्र गुर्जर, उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा एवं चित्तौडा के वैज्ञानिक एवं कृषि से जुडे अन्य विभागो के अधिकारियों भाग लिया।

