शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दिशा उपाध्याय ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आॅनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक-युवतियों, जिनके अभिभावकों की अधिकतम वार्षिक आय 100000 तक हो एवं आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो, को रोजगार हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ग्लोबल टैक्नोलॉजी के माध्यम से ओ-लेवल प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रशिक्षणार्थी दिनांक 20 जुलाई तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in तथा https://obccomputertraining.upsdc.gov.in योजना के पोर्टल पर उपलब्ध है।