मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने डीएम एसएसपी, सीडीओ, डीएफओ व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ किया यमुना नदी से गागलहेडी तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ यमुना नदी से गागलहेडी तक कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थित सभी अधिकारियों को अवशेष कार्य को कावड़ प्रारम्भ होने से पूर्व प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि डीजे के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराते हुए उनकी चौड़ाई, ऊंचाई तथा भक्तिपूर्ण गाने और भजन ही बजाए जाएं। शिवभक्तों को शुद्ध खाना मिल सके इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित उत्तरदायित्वों को पूर्ण किया जाए। साफ- सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। शिवभक्तों के साथ मधुर व्यवहार हो। सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत खंभों पर टेपिंग एवं ट्रांसफार्मर की बेरीकेडिंग कर दी जाए। सड़कों को गढ़ामुक्त किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संतोष बहादुर सिंह, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post