अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का उद्घाटन समारोह आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। नगर निगम के सहयोग से आयुष विभाग द्वारा जनमंच सहारनपुर में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह को अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम, मंडलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार व सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने सम्बोधित किया। योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण ने जहाँ योग का महत्व समझाते हुए स्वस्थ रहने के अनेक महत्वपूर्ण सूत्र दिए वहीं हास्य योग सहित कुछ यौगिक क्रियाएं भी करायी। उन्होंने लोगों को हर दिन योग दिन मनाने और योग को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।महापौर डॉ. अजय कुमार ने लोगों से योग को नियमित रुप से अपनी प्रातः दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योग ही स्वस्थ जीवन का आधार है। मण्डलायुक्त डॉ.रुपेश कुमार ने कहा कि शरीर-आत्मा और मन इन्हें एक करना ही योग है। हम अपने कार्यो को प्रसन्नता से करें यही योग है। समारोह में नगरायुक्त शिपू गिरि, अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव सहित अनेक अधिकारी व भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post