सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलों से गरमाई राजनीति, मेरठ में सीटों की चर्चा शुरू

शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने संबंधी बयान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मेरठ जिले में सीटों के बंटवारे और संभावित चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गठबंधन की स्थिति में मेरठ की सात विधानसभा सीटों में अधिकांश सीटें सपा के हिस्से में जा सकती हैं, जबकि एक-दो सीटों पर कांग्रेस दावा ठोक सकती है। सपा रोजगार, पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, महंगाई और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जैसे मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठा सकती है। हालांकि सीटों के बंटवारे और गठबंधन को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post