जिलाधिकारी ने एक पेड़ माँ के नाम के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में फलदार पेड़ लगाये

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  05 से 21 जून तक संचालित सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम 2 आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में अमरूद के पेड़ को लगाकर किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक पेड़ माँ के नाम लगाया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संदेश दिया कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post