गौरव सिंघल, सहारनपुर। ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान में प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान नशा तस्कर अभियुक्त फिरोज पुत्र अबुल उर्फ अबलू हसन को देहरादून सहारनपुर हाईवे पर पीर के मजार के पास से गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के कब्जे से 6.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
